आज भीम समग्र योजना अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा अंचल अमरपुर ,रजौन , बाराहाट एवं शंभूगंज के कुल 100 भूमिहीन लोगों को 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया । जिसका पर्चा वितरण आज सुरेन्द्र मेहता, खेल मंत्री बिहार सरकार, जयंतराज मंत्री, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार, श गिरीधारी यादव सांसद, बाँका लोक सभा क्षेत्र, राम नारायण मंडल, विधायक, बाँका विधान सभा क्षेत्र, भूदेव चौधरी, विधायक, धोरैया विधान सभा क्षेत्र, मनोज यादव, विधायक, बेलहर, विधान सभा क्षेत्र एवं डॉ० निक्की हेम्ब्रम, विधायक, कटोरिया विधान सभा क्षेत्र द्वारा किया गया। लोगो को जमीन का पर्चा मिलते ही उन्हें लगा चलो अब अपना भी एक आशियाना होगा ।इन लोगो ने बिहार सरकार का भी शुक्रिया किया ।
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका







