सहारनपुर में बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने हुंकार भरी है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मौ. शाह नज़र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में छात्र नेताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष मौ. शाह नज़र ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम नागरिकों और मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इन कीमतों पर नियंत्रण लगाए और जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष साहिल पठान, वक्कास अली टाटाहेरी, मुबाशिर मलिक मानकमऊ, जिला सचिव एडवोकेट काजी मोहिउद्दीन, माज़ अली खान, देहात विधानसभा अध्यक्ष अली गाड़ा, नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष फैसल गौर और मीडिया प्रभारी मौ. शादाब रसूलपुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट Naim.sagar






