भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में अगस्त की मौद्रिक नीति बैठक के बाद साफ कर दिया कि फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। इसे 5.5% पर बरकरार रखा गया है। इसका मतलब है कि आपकी होम लोन या अन्य कर्ज की ईएमआई में अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। गवर्नर ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले फरवरी, अप्रैल और जून में रेपो रेट में लगातार कटौती हुई थी, लेकिन अब इस मोर्चे पर विराम लगाया गया है।
महंगाई को लेकर RBI की तरफ से एक राहत भरी खबर भी आई। गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई का अनुमान घटाकर 3.1% कर दिया गया है, जो पहले 3.7% था। जून में खुदरा महंगाई दर गिरकर छह साल के सबसे निचले स्तर 2.1% पर आ गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है खाने-पीने की चीज़ों की कीमतों में आई भारी गिरावट – खासतौर पर सब्ज़ियां, दालें, दूध और मसाले सस्ते हुए हैं। इस फैसले पर गवर्नर मल्होत्रा समेत एमपीसी के छह सदस्यों ने सहमति जताई, जिनमें RBI के वरिष्ठ अधिकारी और अर्थशास्त्री शामिल हैं
ALSO READ : https://expressnewslive.tv/cloud-burst-in-uttarkashi-devastation-in-dharali-many-people-missing-in-flood/






