Home / News / जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में DMF के 30 पुराने निर्माण कार्यों पर वसूली की तैयारी, लापरवाही बरतने वाली पंचायतों की जवाबदेही होगी तय

जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में DMF के 30 पुराने निर्माण कार्यों पर वसूली की तैयारी, लापरवाही बरतने वाली पंचायतों की जवाबदेही होगी तय

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

पोड़ी उपरोड़ा// जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से स्वीकृत पुराने निर्माण कार्यों की प्रगति में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय से अपूर्ण अथवा अत्यंत धीमी गति से संचालित हो रहे ऐसे 30 निर्माण कार्यों को चिन्हित किया गया है, जिनमें संबंधित ग्राम पंचायतों को बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के लिए संबंधित पंचायतों को पर्याप्त अवसर दिए जाने के बाद भी कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर अब वसूली प्रकरण तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को वसूली की कार्रवाई हेतु प्रेषित किए जा रहे हैं।

जनपद पंचायत प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है कि शासकीय राशि का सदुपयोग सुनिश्चित हो तथा आम जनता के हित में स्वीकृत निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। विकास कार्यों में लापरवाही, उदासीनता एवं जवाबदेही की कमी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं तथा शासकीय राशि के उपयोग एवं कार्यों की प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की यह पहल जनहितकारी निर्माण कार्यों में जवाबदेही तय करने, शासकीय राशि की सुरक्षा करने तथा विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

— जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now