जनसेवा और शहर के विकास में योगदान को किया जाएगा याद, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक
कोरबा। कोरबा नगर निगम की प्रथम महापौर श्याम बाई कंवर के निधन से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में दुख का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
श्याम बाई कंवर ने कोरबा नगर निगम की प्रथम महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन से शहर ने एक ऐसी जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिनका नाम कोरबा के नगरीय इतिहास से जुड़ा रहेगा। जनसेवा और शहर के विकास में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उनके निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट, करतला






