Home / News / करतला क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत परिवहन! बिना रॉयल्टी दौड़ रही…

करतला क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत परिवहन! बिना रॉयल्टी दौड़ रही…

करतला//कोरबा जिले में इन दिनों अवैध गतिविधियों और अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद करतला क्षेत्र में खुलेआम अवैध रेत परिवहन जारी रहने के आरोप सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, करतला क्षेत्र में कई ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा था। मौके पर जब ट्रैक्टर चालकों से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज और रॉयल्टी के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि रेत ग्राम कछार स्थित नदी से लाई जा रही है। चालकों के अनुसार परिवहन की जा रही रेत की कोई रॉयल्टी नहीं थी, जिससे यह परिवहन पूरी तरह अवैध होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों में से विकास राठौर चैनपुर निवासी बताया गया।

एक ओर जहां खनिज विभाग अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर करतला क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत परिवहन होते देख विभागीय निगरानी और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि सामने आई इस जानकारी के बाद खनिज विभाग संबंधित ट्रैक्टर मालिकों और अवैध रेत परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now