Home / Stories / राफेल बनाने वाले ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण मौत…

राफेल बनाने वाले ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण मौत…

  • एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फ्रांस के अरबपति और संसद के सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की मौत हो गई।
  • इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्विटर पर दी है।
  • डसॉल्ट 69 साल के थे।

फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। बता दें कि ओलिवियर दसॉ की कंपनी राफेल फाइटर जेट बनाती है। 69 साल के ओलिवियर दसॉ फ्रांसीसी उद्योगपति सर्ज दसॉ के सबसे बड़े बेटे और दसॉ के संस्थापक मार्केल दसॉ के पोते थे। खबरों के मुताबिक रविवार को दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। खबर है कि ओलिवियर दसॉ के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया शोक
दसॉ के निधन पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की, उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।

फोर्ब्स 2020 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में थे दसॉ


राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए ओलिवियर ने दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। साल 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसॉ को अपने दो भाइयों और बहन के साथ 361वां स्थान मिला था। दसॉ समूह के पास एविएशन कंपनी के अलावा ली फिगारो अखबार भी है। साल 2020 में वह फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिध‍ित्व करते थे। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद दसॉ की संपत्त‍ि करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है।

[post-views]
Share
Now