एहसान अंसारी
बांका: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल है बिहार में राजनीति सियासी गर्म है। बांका जिला के बेलहर विधानसभा सीट इस समय काफी चर्चित सीट बना हुआ है।NDA ने अपना उम्मीदवार न्यू वर्तमान विधायक मनोज यादव को बनाया है तो वही महागठबंधन से राजद ने अपना उम्मीदवार चाणक्य प्रकाश रंजन को बनाया गया है। चाणक्य प्रकाश रंजन बांका जिला के जदयू सांसद के छोटे बेटे है। पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है तो सियासी भूचाल जैसे बन चुका है ।पार्टी के ही पुराना कद्दावर नेता जिला प्रधान महासचिव मिठन यादव राजद पार्टी के फैसले से नाराजगी जाहिर की। मिठान यादव ने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से अपना इस्तीफा देकर बेलहर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ रहे है। सोमवार को चांदन प्रखंड के सुइयां में मिठान यादव ने अपना चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया अपने कार्यालय का उद्घाटन खिजुरिया के मुस्लिम अंसारी से के द्वारा कराया गया। निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा बेलहर में राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार है ही कहां यहां जदयू बनाम जदयू है राजद का असली उम्मीदवार तो हम हैं जो पिछले 30 साल से पार्टी के लिए काम किया है पार्टी को हमने क्या- क्या नहीं किया। अपने प्रैस कांफ्रेंस में मिठान यादव भावुक हो गए पत्रकारों से बातचीत में मिठान यादव ने कहा हमने पार्टी के लिए अपना एक भाई तक कुर्बान किया है पार्टी के आंदोलन से लेकर सड़क से लड़ाई से लेकर हमने और हमारा पूरा परिवार बहुत सारी खुशियों और त्याग किया है सिर्फ पार्टी के लिए।हमें तकलीफ हुई है अगर पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के ही किसी उम्मीदवार को टिकट देता तो हमें कोई दिक्कत नहीं था हम खुश थे पार्टी के साथ खड़े रहते हैं लेकिन पार्टी ने जदयू को क्यों टिकट दिया इससे हमें तकलीफ पहुंची है क्या कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं है। निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा बेलहर की जनता ने मुझे टिकट दिया है और हमारे साथ सभी का समर्थन है झारखंड में जयराम महतो और पूर्णिया में लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव जैसे निर्दलीय उम्मीदवार को जिताया है उसी तरह बेलहर विधानसभा सीट पर बिहार क्षेत्र वासियों भी अपना भारी मतों से निर्दलीय उम्मीदवार मिठान यादव को जीत निश्चित कराएंगे। उद्घाटन के मौके पर मुस्लिम अंसारी
महेंद्र यादव, बच्चू यादव, शरद यादव, रुस्तम अंसारी मौजूद रहे।






