(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। पूर्वांचल जर्नलिस्ट संगठन, बलिया (उत्तर प्रदेश) द्वारा स्वजनगणना को लेकर जनपदवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लोगों से स्वयं जनगणना करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
संगठन के जिला अध्यक्ष सवेन्द्र विक्रम सिंह एवं महामंत्री रत्नेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वजनगणना कर जनपदवासियों से भी अपने स्तर पर स्वजनगणना करने का आग्रह किया। संगठन की ओर से बताया गया कि सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा लगभग 50 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है जिला अध्यक्ष सवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वजनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर सही जानकारी उपलब्ध कराएं और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं। महामंत्री रत्नेश सिंह ने कहा कि स्वजनगणना देशहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर पत्रकार नेहाल अख्तर विवेक जायसवाल, अमित, रोहित, सादिक अहमद, रामकृष्ण सिंह सेंगर, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।






