ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय की अध्यक्षता में थाना रैपुरा,थाना मऊ में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि थाना पुलिस राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के साथ भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराए।
चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना रैपुरा,थाना मऊ में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।






