संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें तय की गई हैं। इससे पहले, 20 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में केंद्र सरकार ने सभी दलों के साथ एक सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की, जबकि किरन रिजिजू और अर्जुन मेघवाल सरकार की ओर से शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस, राकांपा, द्रमुक और आरपीआई (A) सहित कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।इस बैठक का मकसद संसद के दोनों सदनों को सुचारु रूप से चलाने को लेकर सहमति और सहयोग बनाना था। सरकार ने बताया कि वह इस सत्र में 8 अहम विधेयक लाने की तैयारी में है, जिनमें भू-विरासत स्थल संरक्षण, राष्ट्रीय खेल प्रशासन, खनन से जुड़े कानूनों में संशोधन, और डोपिंग रोधी कानून शामिल हैं।
ALSO READ :https://expressnewslive.tv/weather-out-of-control-orange-alert-for-heavy-rain-in-next-48-hours/
आप सांसद संजय सिंह ने बैठक में कई मुद्दे उठाए, जैसे दिल्ली में झुग्गियों का तोड़ा जाना, अमेरिका द्वारा सीजफायर के दावे, और बिहार की SIR प्रक्रिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर सरकार इन पर जवाब नहीं देती, तो उनकी पार्टी संसद के भीतर और बाहर इन सवालों को उठाएगी।इससे पहले, मंत्री किरन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और सभी दलों के साथ संवाद बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।






