रविवार और सोमवार को कई पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसका मतलब है – हालात गंभीर हो सकते हैं, सावधानी जरूरी है।इतना ही नहीं, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां येलो अलर्ट जारी है।
इन दो दिनों के दौरान बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इशारा किया है कि आने वाले कुछ दिन और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।सावधानी ही सुरक्षा है – बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट जरूर लें।






