पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रा के दूसरे दल में शामिल मीनाक्षी लेखी जब तिब्बत के दारचिन पहुंचीं, तो घोड़े पर सवारी करते वक्त वे अचानक गिर गईं। इस हादसे में उनकी कमर में गंभीर चोट आ गई, और बाद में रीढ़ की हड्डी में भी चोट की पुष्टि हुई।
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक जांच और एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें यात्रा रोकने और वापस लौटने की सलाह दी। अब उन्हें रेस्क्यू कर भारत लाया जा रहा है। योजना के तहत आज (रविवार) उन्हें वाहन से लिपुलेख तक लाया जाएगा, फिर पैदल और स्टेचर के सहारे नाभीढांग पहुंचाया जाएगा, जहां से हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।
पिथौरागढ़ प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
दुर्भाग्यवश, अब मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी नहीं कर सकेंगी।






