Home / News / हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत, दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग

दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में बड़ा एयर इमरजेंसी मामला सामने आया। फ्लाइट 6E 1302 करीब दो घंटे की यात्रा के दौरान थी, तभी विमान के पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए क्रू ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को मस्कट की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया।

पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान में Mayday इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट ने ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने बीमार क्रू सदस्य को चिकित्सा सहायता दी। इंडिगो के मुताबिक, उनकी हालत अब बेहतर है।

फ्लाइट के मस्कट पहुंचने के बाद यात्रियों को बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था की। इंडिगो ने एक दूसरे विमान और नए क्रू की व्यवस्था की, ताकि यात्रियों की आगे की यात्रा पूरी कराई जा सके। यात्रियों को इंतजार के दौरान जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इस घटना में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अचानक पैदा हुई मेडिकल इमरजेंसी के बीच क्रू की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now