Home / News / कृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक

कृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर//कृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी करतला द्वारा रामपुर में गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी सहित आने वाले सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने नागरिकों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने की अपील की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक श्री अटल दीक्षित, नागेन्द्र ठाकुर, अशरफ खान, उप सरपंच राजेश अग्रवाल, वसीम खान एवं पंच होरी लाल, रोशन साहू पंच, सोनू अग्रवाल पंच पति, दिगंबर चौहान पंच, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान सभी ने आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर मनाने पर जोर दिया।
पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच इस प्रकार की बैठक से आपसी समन्वय मजबूत होने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान रामपुर एवं आसपास के क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now