Home / News / 485 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई चित्रकारी प्रतिभा, ‘मेरे सपनों का भारत’ पर बनाई पेंटिंग

485 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई चित्रकारी प्रतिभा, ‘मेरे सपनों का भारत’ पर बनाई पेंटिंग

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर । प्रखंड क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी के परिसर में जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देशानुसार ‘मेरा संकल्प, मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से अष्टम तक के 485 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों को पेंटिंग के जरिए प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक अर्जुन कुमार ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना प्रत्येक भारतीय के मन में विकसित, समृद्ध और आदर्श भारत के निर्माण की सोच को जागृत करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर अमरनाथ चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा गांव और शहर के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचनी चाहिए। शिक्षा केवल साक्षरता तक सीमित न रहकर कौशल विकास और नैतिक मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से पंचम तक मंशिका आर्या, रूचि कुमारी और पीयूष राज का चयन किया गया। वहीं वर्ग षष्ठम से अष्टम तक वैष्णवी आनंद, संध्या रानी, अंशु प्रिया, राजनंदनी कुमारी और साक्षी कुमारी चयनित हुईं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया। पेंटिंग शिक्षिका प्रियंका कुमारी और पल्लवी कुमारी ने मार्गदर्शन किया। मौके पर प्रो. संजय कुमार रॉय, प्रवीण कुमार, आयुष कुमार, दीपक कुमार, अनुपम रंजन, रंजन कुमार, पिंटू कुमार, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, कृष्ण कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now