भीनमाल राजपुरोहित प्रीमियर लीग 2025 का संस्करण-07 का उद्घाटन वांकल माता क्रिकेट स्टेडियम तांतडा में आयोजित किया गया।

ललित राजपुरोहित ने बताया कि पाँच दिवसीय राजपुरोहित प्रीमियर लीग डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर की सांचौर चितलवाना की कुल 44 टीमों ने भाग लिया । जिसमें उद्घाटन मैच वाली टाईटन्स वाली व भीमाशंकर महादेव भड़वल के मध्य खेला गया । जिसमें भड़वल टीम विजेता रहीं । मुख्य अतिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित थे तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सांचौर के प्रधान प्रतिनिधि हरचंदराम राजपुरोहित, पूर्व प्रधान धुखाराम पुरोहित, झाब मंडल अध्यक्ष मोहनलाल राजपुरोहित, लुंबावास सरपंच भंवराराम पुरोहित, तांतड़ा सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि फूलाराम, पालड़ी सोलंकियांन सरपंच पोपटलाल पुरोहित, समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश सीलु तथा पूर्व डेलीगेट नानजीराम तांतड़ा सहित विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं समाजबंधु उपस्थित रहें।
रिपोर्ट भरत सोलंकी जिला ब्यूरो चिफ जालौर







