Home / National / खानपुर ब्लॉक विद्यालयों का डाइट दल ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर मेगा पीटीएम की तैयारी…

खानपुर ब्लॉक विद्यालयों का डाइट दल ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर मेगा पीटीएम की तैयारी…

डाइट दल ने खानपुर ब्लॉक के विद्यालयों का किया अवलोकन l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन प्रधानाचार्य रजनीगंधा सोनी उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप सिंह गुर्जर ने खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालनवासा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदावदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोलपा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिड डे मील प्रखर राजस्थान 2.0 पठन अभियान गतिविधियां विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर कार्य पुस्तिका विद्यालय की भौतिक सुविधा का अवलोकन किया सभी विद्यालयों में निर्देश दिए की 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाना है इसमें सभी अभिभावकों को आमंत्रण पत्र दिया जाए अभिभावकों को पठन अभियान गतिविधियों के बारे में कितनी प्रगति हुई उसकी जानकारी दी जाएगी कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी दादा-दादी माता-पिता के द्वारा प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे और शाला दर्पण पोर्टल पर अभिभावकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी और अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का अवलोकन किया जाएगा । कक्षा एक और दो के दिए 30 अक्टूबर से निपुण संवर्धन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है इसको भी हमें सफल बनाना है ।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

Tagged:
[post-views]
Share
Now