सहारनपुर, 28 अक्टूबर 2025।
शासन द्वारा निर्गत आदेशों और निर्देशों के क्रम में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
जनसुनवाई के इस अवसर पर कई अधिकारी और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन में जनविश्वास को सुदृढ़ करना है।
रिपोर्ट : नईम सागर






