सरधना के कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के बाद फरार आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पारस का मोबाइल सर्विलांस पर था और जैसे ही उसने दोस्त को फोन कर “बाहर निकल रहा हूं” कहा, पुलिस हरकत में आ गई। मेरठ पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद रुड़की स्टेशन पर घेराबंदी कर युवती रूबी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और पारस को दबोच लिया गया। दोनों को देर रात मेरठ लाया गया। प्राथमिक पूछताछ में पारस ने जुर्म कबूल कर लिया है।