Home / News / पुलिस लाईन्स, जनपद सहारनपुर मे नवनिर्मित क्रिकेट पिच का उद्घाटन एवं सहारनपुर व मुजफ्फरनगर पुलिस टीमों के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन

पुलिस लाईन्स, जनपद सहारनपुर मे नवनिर्मित क्रिकेट पिच का उद्घाटन एवं सहारनपुर व मुजफ्फरनगर पुलिस टीमों के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन

आज दिनांक 11.01.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर श्री आशीष तिवारी की उपस्थिति मे रिज़र्व पुलिस लाइन्स, जनपद सहारनपुर में नवनिर्मित क्रिकेट पिच का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने तथा पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर एवं जनपद सहारनपुर की पुलिस टीमों के मध्य एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया । दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महोदय द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा गया की खेलकूद गतिविधियाँ पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता, टीम भावना एवं अनुशासन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है, बल्कि तनाव प्रबंधन एवं सेवा निष्पादन की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार होता है।

रिपोर्ट : नईम सागर

[post-views]
Share
Now