Home / News / दलहनी फसलों में जिंक एवं आयरन का सस्य संवर्धन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

दलहनी फसलों में जिंक एवं आयरन का सस्य संवर्धन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र, अकलेरा पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा प्रायोजित “राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी मैदानी क्षेत्र में पोषण सुरक्षा के लिए दलहन फसलों में जिंक और आयरन का सस्य संवर्धन” परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण “खरीफ दलहनी फसलों में जिंक एवं आयरन की सस्य सवंर्धन तकनीक एवं पोषण सुरक्षा” विषय पर दिनांक 19 अगस्त, 2026 को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 25 कृषकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के निदेशक अनुसंधान डॉ. एम.सी. जैन ने किसानो को संबोधित किया। डॉ. जैन ने फसल विविधिकरण एवं फसलों में जैव उर्वरकों का उपयोग कर लागत को कम करते हुए गुणवता युक्त अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। परियोजना प्रभारी एवं सस्य वैज्ञानिक डॉ. एस.एल. यादव ने सस्य संवर्धन तकनीकों का महत्व एवं दलहन फसलों में आयरन एवं जिंक के सस्य संवर्धन के बारे में बताया। डॉ. राजेन्द्र यादव, परियोजना सह-प्रभारी एवं मृदा वैज्ञानिक ने दलहनी फसलों में जिंक और आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए जैविक उत्पादकों के प्रयोग के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया। कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र, अकलेरा के प्रभारी अधिकारी ने दलहनी फसलों में अधिक पैदावार और गुणवता के लिए जिंक और आयरन की भूमिका पर किसानों को विस्तार से बताया। डॉ. के.सी. अहीर, कीट वैज्ञानिक ने दलहनी फसलों में नाशीकीटों एवं रोगों के प्रबन्धन हेतु गैर-रासायनिक विधियों एवं समन्वित नाशीकीट-रोग प्रबन्धन के उपयोग करने की सलाह दी। निदेशक अनुसंधान ने उपकेन्द्र पर बिजोत्पादन कार्यक्रम एवं अनुसंधान प्रयोगो का प्रक्षेत्र भ्रमण किया एवं उपकेन्द्र के कार्यों की सराहना की। प्रशिक्षण में कृषको को जिंक सल्फेट एवं आयरन आयरन सल्फेट वितरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषक-वैज्ञानिक संवाद भी किया गया। अंत में प्रभारी अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उदय सिंह राणा, ओमप्रकाश मीना, पवन सुमन, राधेश्याम माली, रामकिशन मीणा व मौसमी बाई उपस्थित रहै।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now