रिपोर्ट :- चंद्रकीशोर पासवन
गढ़पुरा: मिथिलांचल में मिनी देवघर के नाम से प्रसिद्ध सावन की तीसरी सोमवारी पर गढ़पुरा के बाबा हरी गिरी धाम स्थल मंदिर में लाखों लोगों ने जलाभिषेक किया जहां श्रद्धालुओं का जन्म सैलाब उमर परा . अहले सुबह श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 3 बजे मंदिर का गर्भ गृह का पट सरकारी पूजा के बाद खुलवाया गया जहां कतार वध तरी
के से श्रद्धालुओं को दिनभर जलार्पण कराया गया. करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरीगिरीधाम महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया. सिमरिया गंगा तट से पैदल चलकर शिव भक्त श्रद्धालु महिला एवं पुरुष जल लेकर पहुंचे .जलाभिषेक के लिए मंदिर का पर खुलते ही लोगों का जनसैलाब उमर परा जिसको नियंत्रण करने को ले डीएसपी कुंदन कुमार थाना अध्यक्ष नवीन कुमार एसडीओ सनी कुमार सौरव समेत अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना पुलिस व अन्य पदाधिकारी को काफी मशक्कत करना पड़ा. 12 घंटे तक लोगों का हुजूम उमरता रहा .जहां भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के अलावे धाम समिति सदस्य ,सिविल डिफेंस समेत अन्य लोगों को काफी जूझना पड़ा .बताया गया की सिमरिया गंगा घाट के अलावे मुंगेर घाट से श्रद्धालु पैदल एवं सड़क मार्ग के अलावे रेल मार्ग से पूजा अर्चना को ले पहुंचे थे .कांवरिया पथों में जगह-जगह स्थानीय लोगों के द्वारा शिव भक्तों के सेवा को ले दर्जनों जगह कैंप लगाए गए थे जिसमें कोरिया चौक, महेश्वरा मोड,जय मंगलगढ़ मोर, गढ़खोली ,रजौर ,सकरा , गढ़पुरा आदि जगहों पर सेवा शिविर लगाकर आने वाले शिव भक्तों की सेवा में तल्लीन रहे. धाम परिसर में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा शिव भक्तों के लिए जहां नींबू चाय नींबू पानी बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गई थी वही श्री श्याम परिवार बखरी के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था. झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने कतर वध तरीके से जय अर्पण किया. पूरा मंदिर परिसर से लेकर कमरिया
पथों में बोल बम के जयकारे से जय घोष होता रहा जहां कमरिया नाचते कूदते झमाझम बारिश में बाबा हरि गिरि धाम पहुंचकर जल अर्पित किया.







