Home / Local / निक्की की आग में दफन राज: विपिन निर्दोष या हत्यारा? जानिए कैसे CCTV ने उलट दी हत्याकांड की कहानी!

निक्की की आग में दफन राज: विपिन निर्दोष या हत्यारा? जानिए कैसे CCTV ने उलट दी हत्याकांड की कहानी!

ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस हर दिन नए मोड़ ले रहा है। अब सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की जांच को और दिलचस्प बना दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के समय निक्की का पति विपिन भाटी अपने बेटे के साथ मोहल्ले की राशन की दुकान के बाहर मौजूद था। पुलिस का कहना है कि वो सभी वीडियोज़ की टाइमिंग को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि पूरी सच्चाई साफ हो सके।

इससे पहले पुलिस ने निक्की के पति, सास और देवर को गिरफ्तार किया था। अब ताज़ा कार्रवाई में ससुर को भी पकड़ लिया गया है। यानी, एफआईआर में नामजद चारों आरोपी अब जेल में हैं।

फुटेज में क्या दिखा?
वीडियो के मुताबिक, विपिन नीली पैंट और चेक शर्ट पहने अपने बेटे के साथ नजर आता है। कुछ मिनट बाद शाम करीब 5:47 पर अचानक हंगामा मचता है और वह तेजी से अपने घर की ओर भागता हुआ दिखता है।

इधर, विपिन के चचेरे भाई का बयान भी सामने आया है। उसका दावा है कि निक्की की मौत किसी ब्लास्ट से हुई थी, हत्या से नहीं। उसने बताया कि फुटेज में वो खुद दुकान से बाहर निकलता दिख रहा है। फिर उसने शटर गिराया, कार स्टार्ट की और चाचा-चाची के साथ मिलकर निक्की को अस्पताल पहुंचाया।

पूरा मामला क्या है?
दरअसल, 28 साल की निक्की की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसके पति और ससुरालवालों ने मिलकर पहले उसकी पिटाई की, फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पड़ोसी मदद के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निक्की की बहन कंचन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, पति विपिन और घरवालों ने मिलकर यह साजिश रची। उसने पति, सास और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। दिलचस्प बात ये है कि निक्की और कंचन दोनों की शादी एक ही घर में हुई थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now