ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनांक 23 फरवरी 2026 दिन सोमवार पूर्वान्ह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण नियंत्रण कक्ष चित्रकूट में नागरिक सुरक्षा के नवनियुका वार्डेन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिधि अरुण कुमार (अपर जिलाधिकारी, न्यायिक) व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार (डिप्टी कलेक्टर/उप नियंत्रक) की गरिमानयी उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
राहुल सिंह आपदा विशेषज्ञ व पुष्पराज मिश्रा वार्डन द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्डन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा में सिंडीकेट लीडर रविशंकर पाण्डेय, अस्मित सिंह, इन्द्रजीत, आलोक कुमार सिंह, रमेश, रिंकू कुमार, ज्ञान चन्द्र, पुनीष कुमार, शुभम पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, श्री गंगासागर, शैलेन्द्र कुमार, आजाद वर्मा, हरिश्चन्द्र, अनिल कुमार, रामकृष्ण, सुन्दर लाल, कु० प्राची मिश्ना, श्रीमती रेणुका यादव आदि द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार (अपर जिलाधिकारी, न्यायिक) व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार (डिप्टी कलेक्टर/उप नियंत्रक) द्वारा मई 2025 के ऐतिहासिक आपरेशन सिन्दूर के बाद देश की आन्तरिक सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा की भूमिका में प्रकाश डाला गया तथा नागरिक सुरक्षा विभाग की महत्ता / प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन/स्वयंसेवक स्थानीय प्रशासन के आँख, नाक, कान हैं जो किसी भी आपातकालीन किसी भी परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में अपना उत्तरदायित्व निभाएंगें। मुख्य अतिथि द्वारा नागरिक सुरक्षा के वार्डन/स्वयंसेवकों द्वारा गत सप्ताह में आयोजित राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में शांति एवं कानून व्यवस्था में दिये गये योगदान की सराहना की गयी।
उमा प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्डन सेवा के स्वयंसेवकों तथा गृह अग्निशमन सेवा के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण कुमार (अपर जिलाधिकारी, न्यायिक ) व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार (डिप्टी कलेक्टर/उप नियंत्रक) द्वारा युवाओं से अपील की गयी कि वे सिविल डिफेन्स के माध्यम से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराएं ताकि संकट के समय समाज की सेवा की जा सके।
कार्यक्रम का सफल संचालन / प्रशिक्षण दीपक त्रिपाठी (सहायक उप नियंत्रक) एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में आफिस स्टाफ सुनील कुमार, श्री अमन कुमार, श्रीमती रेणुका यादव व दीपक पटेल द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
चित्रकूट में नागरिक सुरक्षा की नई पहल….

Tagged:#POLITICS





