ब्यूरो संजय मिश्रा
राजापुर/ चित्रकूट -क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल द्वारा प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री लाखन सिंह की उपस्थिति में थाना राजापुर में आगामी होली एवं ईद त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधान की पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण व सकुशल त्योहार मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस गोष्ठी में हिन्दु-मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों से वार्ता कर भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की गयी तथा शासन के दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बताया गया ।
राजापुर में होली-ईद के मद्देनज़र पीस कमेटी बैठक आयोजित…

Tagged:#POLITICS





