Home / Updates / Axis MYIndia के एग्जिट पोल ने बढ़ाई NDA की टेंशन महागठबंधन से…

Axis MYIndia के एग्जिट पोल ने बढ़ाई NDA की टेंशन महागठबंधन से…

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और अब पूरे राज्य की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच कई चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें ज़्यादातर में फिर से नीतीश कुमार की सरकार लौटती दिख रही है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, 243 सीटों पर करीब 42 हजार लोगों से बात की गई, जिसमें एनडीए को बढ़त का अनुमान जताया गया है।एग्जिट पोल के नतीजों में राजद को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। सर्वे के अनुसार, राजद को 67-71 सीटें, जदयू को 56-62 और भाजपा को 50-56 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 17-21, लोजपा (रामविलास) को 11-16, हम (सेक्युलर) को 2-3, आरएलएम को 2-4 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है। वोट शेयर के अनुसार, एनडीए को 41% पुरुष और 45% महिला वोट, जबकि महागठबंधन को 42% पुरुष और 40% महिला वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now