अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
विधायक फूल सिंह राठिया की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
बरपाली//ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के तत्वावधान में तुमान मंडल के ग्राम चिकनीपाली में मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन तक पहुंचकर मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूकता लाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष श्री संतोष देवांगन, मंडल प्रभारी श्रीमती संतोषी सोनी एवं मंडल अध्यक्ष श्री डोरेलाल कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में डोरे लाल सोनी, अमृत लाल पैकरा, ईश्वर कंवर, रामदास सिदार, संतोष सूर्या, रामकुमार यादव, रामकुमार कंवर, रोशन खांडे, घासीराम पटेल, छोटेलाल पटेल, श्रीमती सरोज कंवर, श्याम दिवाकर, बिरिछ चौकसे, आत्माराम मन्नेवार, दिनकर कंवर, कुशल सिंह एवं प्रमोद श्रीवास सहित क्षेत्र के अनेक सम्माननीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन चौपाल में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के संरक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही अभियान के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।








