Home / News / अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की पहल: 102वें रक्तदान शिविर में 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान।

अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की पहल: 102वें रक्तदान शिविर में 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान।

अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की पहल: 102वें रक्तदान शिविर में 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान।

अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति के जन्मदिन के अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन ज़हीर फारूकी (एडवोकेट) ने फीता काटकर किया। 21 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया।
चिकित्सकीय सहयोग: मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल की रक्त संग्रहण टीम ने सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्रित किया।
विशेष सहयोग: शिविर को सफल बनाने में शशांक जैन का विशेष योगदान रहा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
“रक्तदान महादान है, आपका दिया हुआ रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now