भीनमाल। क्षतिग्रस्त भीनमाल-जुंजाणी सड़क को लेकर जारी धरना आखिरकार जालौर कलेक्टर डॉ. प्रदीप गवांडे की पहल और समझाइश के बाद समाप्त हो गया। कलेक्टर ने PWD अधिकारियों को एक माह के भीतर सड़क मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग की औपचारिकताएं जल्द पूरी कर वर्क ऑर्डर लेने को कहा। राहत की खबर यह भी है कि अभी अस्थायी रूप से सड़को के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान धरनास्थल पर SDM रामलाल मीणा, एडिशनल SP शंकरलाल मंसूरिया सहित PWD के XEN , AEN और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट भरत सोलंकी





