Home / Events / गाज़ियाबाद कोर्ट में मातम, हार्ट अटैक से ज़िला जज का निधन….

गाज़ियाबाद कोर्ट में मातम, हार्ट अटैक से ज़िला जज का निधन….

गाज़ियाबाद में न्यायपालिका के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष गर्ग का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे कुछ दिन पहले हर्निया ऑपरेशन के लिए गाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। ऑपरेशन सफल होने के बाद भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे ज़िंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर मिलते ही न्यायिक समुदाय, अधिवक्ता और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

आशीष गर्ग अपने सख़्त लेकिन न्यायपूर्ण निर्णयों के लिए जाने जाते थे। उनका करियर न्यायपालिका में एक प्रेरणादायी उदाहरण माना जाता है। परिजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार की तैयारियां परिजनों की देखरेख में की जा रही हैं। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे

Tagged:
[post-views]
Share
Now