संसद का मानसून सत्र आज होगा समाप्त,वस्तु और सेवा कर विधेयक, 2023 भी आज होगा पेश..... - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

संसद का मानसून सत्र आज होगा समाप्त,वस्तु और सेवा कर विधेयक, 2023 भी आज होगा पेश…..

आज संसद का मानसून सत्र तीन सप्ताह के हंगामे के बाद आज समाप्त होने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय वस्तु और सेवा कर विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश करेंगी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे लोकतंत्र को दबाना चाहते हैं और संविधान के तहत चलना नहीं करना चाहते। इसलिए सभी दलों (I.N.D.I.A गठबंधन) के लोग यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हम उनके गैरकानूनी काम के खिलाफ लड़ते रहेंगे…लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए हम संसद के अंदर और बाहर हर जगह लड़ेंगे। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता विधेयक, 2023 भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक पर बोले। उन्होंने कहा कि 1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही। तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा ।

Share
Now