Home / News / अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 मीटर कॉपर केबल कीमत ₹30,000/- बरामद

बाउंड्रीवॉल के पास बैग में छिपाकर रखा था चोरी का केबल
आरोपी अजीत कुमार टण्डन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

🔵 घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25.11.2026 को प्रार्थी नंद किशोर, सिक्योरिटी ऑफिसर, अड़ानी पावर प्लांट द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आज सुबह लगभग 06:00 बजे आरोपी अजीत टण्डन द्वारा पावर प्लांट परिसर से कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 660/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔵 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए।

आरोपी अजीत कुमार टण्डन से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर अड़ानी पावर प्लांट की बाउंड्रीवॉल के पास छिपाकर रखे गए काले रंग के बैग से लगभग 30 मीटर कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000/- है, विधिवत जप्त किया गया।

🔴 गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई

आरोपी अजीत कुमार टण्डन पिता समार साय टण्डन, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड, थाना उरगा, जिला कोरबा को दिनांक 25.11.2026 को शाम 16:10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

🟢 कोरबा पुलिस की आमजन से अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

🔵 कोरबा पुलिस
🇮🇳 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now