Home / Politics / एक ही प्लैनेट पर रहते हैं, दादागीरी से नहीं चलेगी…. जिनपिंग का ट्रंप को करारा जवाब!

एक ही प्लैनेट पर रहते हैं, दादागीरी से नहीं चलेगी…. जिनपिंग का ट्रंप को करारा जवाब!

बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 साल पूरे होने पर एक विशाल सैन्य परेड की शुरुआत की और कहा कि चीन को कोई नहीं रोक सकता। टीवी पर प्रसारित अपने भाषण में शी ने कहा, “चीनी राष्ट्र का उदय अटल है। शांति और तरक्की के लिए हमारा संकल्प हमेशा मजबूत रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि मानवता को एक रास्ता चुनना है: शांति या युद्ध, सहयोग या टकराव, सबके लिए जीत या जीरो-सम खेल।

इस मौके पर शी ने दुनिया भर के देशों से युद्ध की जड़ों को खत्म करने और इतिहास की त्रासदियों को दोबारा होने से रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा तभी मुमकिन है जब सभी देश एक-दूसरे के साथ बराबरी, सद्भाव और आपसी समर्थन के साथ पेश आएं। शी ने चीनी लोगों से इतिहास को याद रखने और उन वीरों का सम्मान करने को कहा जिन्होंने जापान के खिलाफ लड़ाई लड़ी। “इतिहास हमें सिखाता है कि इंसानियत एक साथ ऊपर उठती है और एक साथ गिरती है,” उन्होंने कहा। “चीन न किसी से डरता है और न ही कभी पीछे हटता है। ये एक नया सफर है, एक नया दौर है।”

चीन ने अपनी बढ़ती कूटनीतिक और सैन्य ताकत दिखाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया, जिसमें नए ज़माने के लड़ाकू विमान, मिसाइलें और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण शामिल थे। इस परेड में 26 विदेशी नेता भी शामिल हुए। ये परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के हमले के खिलाफ जीत की 80वीं सालगिरह मनाने के लिए थी, जिसमें सैकड़ों सैनिकों ने कदमताल किया।
शी जिनपिंग, रूस के व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन का इस परेड में एक साथ होना अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है, जिन्होंने पहले पुतिन और किम को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की थी। इस परेड को जून में अमेरिकी सेना के शक्ति प्रदर्शन का जवाब भी माना जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now