Home / News / HIV जन जागरूकता अभियान पर मैराथन दौड़ का आयोजन

HIV जन जागरूकता अभियान पर मैराथन दौड़ का आयोजन

पी बी एस कॉलेज में intensified campaign को लेकर HIV जन जागरूकता अभियान पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रेड रन मैराथन में छात्र और छात्राओ ने मैराथन दौड़ लगाया । केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला स्तरीय एड्स नियंत्रण समिति बांका के पी०बी०एस ० कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बांका जिले के प्रत्येक कॉलेज से 5 छात्र और छात्राओ ने मैराथन दौड़ में शामिल हुआ। छात्रों के मैराथन दौड़ में PBS कॉलेज से प्रथम कोमल कुमारी,द्वितीय प्यारी कुमारी तृतीय करीना कुमारी रही। छात्र के मैराथन में शामिल प्रथम ssps कॉलेज शंभूगंज के बिक्की कुमार , द्वितीय बांका इंजीनियरिंग कॉलेज के मो० रेहान को तृतीय बांका इंजीनियरिंग कॉलेज बांका से ऋतिक रोशन को मिला । एड्स सुपरवाइजर संजय कुमार यादव ने बताया कि आगामी 2 सितंबर को राज्य सरकार रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया जाएगा जिसमें बांका जिले के सभी विजेता भाग लेगे। मैराथन का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के प्रोग्राम कोडीनेटर अरूण कुमार कर रहे है। इस मौके पर PBS कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह, रेड रिबन नोडल अधिकारी प्रोफेसर राजेंद कुमार,NCC के डॉ० गुलफाम , डॉ राणा प्रताप रंजन डा० संजीव कुमार, विहार केयर से बिक्रम कुमार सिंह उपस्थित रहे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now