आज आर.एम.के. इंटर उच्च विद्यालय मैदान में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों के सहयोग से किया गया। खेल का उद्घाटन श्रीनिवास, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सह निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बांका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक प्रतिनिधि अनुपम गर्ग के बड़े भाई दीनानाथ अग्रवाल, माय भारत बांका के युवा अधिकारी लखविंदर सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार, तथा दिव्यांग खेल कोच सुभाष यादव उपस्थित रहे।
बांका जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ समाज एवं सरकार के संयुक्त प्रयास से यह खेल महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य माननीय सुग्रीव दास द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में अनुपम गर्ग, प्रदीप गुप्ता, दिव्यांग आरटीआई एक्टिविस्ट नवीन कुमार, दिव्यांग संघ जिला अध्यक्ष रवि कुमार शाह, जिला खेल प्रभारी विभाष यादव, कामेश्वर झा सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम :
ट्राईसाइकिल रेस (महिला अस्थि दिव्यांग)
प्रथम : नंदनी कुमारी
द्वितीय : अमृता कुमारी
तृतीय : रिंकू देवी
भाला फेंक
प्रथम : मोहम्मद रुस्तम
द्वितीय : दीपक पदर
तृतीय : मनखुश कुमार
मंदबुद्धि दौड़ (महिला)
प्रथम : पायल
द्वितीय : छोटी कुमारी
तृतीय : माया कुमारी
100 मीटर दौड़ (मुख बधिर)
प्रथम : मनखुश कुमार
द्वितीय : सोनू कुमार
तृतीय : मोहम्मद रुस्तम
100 मीटर दौड़ (दृष्टिबाधित)
प्रथम : रमेश कुमार यादव
100 मीटर दौड़ (महिला दिव्यांग)
प्रथम : पार्वती कुमारी
द्वितीय : निशा कुमारी
तृतीय : रिंकू कुमारी
डिस्क थ्रो (अस्थि दिव्यांग)
प्रथम : जितेंद्र यादव
द्वितीय : जगन्नाथ गुप्ता
तृतीय : कुलदीप राय
गोला फेंक (मुख बधिर)
प्रथम : सोनू कुमार
द्वितीय : मोहम्मद रुस्तम
तृतीय : शीतल शाह
भाला फेंक (अस्थि दिव्यांग)
प्रथम : जितेंद्र कुमार
द्वितीय : कुलदीप कुमार राय
तृतीय : जगन्नाथ गुप्ता। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








