दिल्ली के पवित्र कालकाजी मंदिर में बीती रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। मंदिर के सेवादार की सिर्फ प्रसाद मांगने के छोटे से विवाद में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह झगड़ा इतना भयानक रूप ले लेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। चार-पांच लोगों के एक समूह ने सेवादार पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस क्रूर घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो खौफनाक मंजर को बयां करता है। गंभीर चोटों के कारण सेवादार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे मंदिर में झगड़े की सूचना मिली। बताया जाता है कि दर्शन के बाद प्रसाद को लेकर श्रद्धालुओं और सेवादार के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने सेवादार पर डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया
बता दे की मृतक का नाम योगेंद्र सिंह (35) था, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और पिछले 15 साल से कालकाजी मंदिर में निष्ठा के साथ सेवा कर रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों एक आरोपी, अतुल पांडेय (30), को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।






