Home / News / थाना मानिकपुर पुलिस ने पशुओं की तस्करी कर रहे 5 अभियुक्तों को पकड़ा….

थाना मानिकपुर पुलिस ने पशुओं की तस्करी कर रहे 5 अभियुक्तों को पकड़ा….

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -‌पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा पशुओ को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जा रहे 05 अभियुक्तो को 40 रास भैंस मय पड़वा व पड़िया एवं 01 डीसीएम UP 71 AT 6880 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.09.2025 को उ0नि0 कन्हैया बक्श सिंह मय हमराह का0 कमलेश मय गाड़ी सरकारी UP 96 G 0126 मय चालक पीआरडी जीतनरायण के साथ देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम चौकी हल्दीडांडी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के चेकिंग मे भ्रमण शील थे जरिये मूखविर सूचना मिली कि एक डीसीएम में कुछ लोग जानवरो को लादकर चौकी हल्दीडांडी थाना मानिकपुर की तरफ आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के धारकुण्डी रोड पर आगे बढ़े तो बरदहा नदी पुल के पास कल्याणपुर में एक डीसीएम UP 71 AT 6880 आता हुआ दिखाई दिया । शक होने पर पुलिस द्वारा डीसीएम को रोका गया तो चालक व आगे बैठा व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगे पुलिस द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया। तब तक तीन और व्यक्ति डीसीएम में पीछे खडें हुये दिखायी दिये जिनको डीसीएम से उतारकर पकड़ लिया गया । पकडें गये पांचो व्यक्तियों से नाम पूछते हुये भागने का कारण पूछा तो सामूहिक रुप से बताया कि डीसीएम गाड़ी में भैस व पडवा भरे है, इसलियें पुलिस को देखकर भाग रहे थे आप लोगो ने पकड़ लिया। पकडें गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: (I). कमलेश्वर सिंह पुत्र अभयराज सिंह निवासी अतरहार थाना उचेहरा नागौद जिला सतना म0प्र0 (II).गुलाम साबिर उर्फ बडे खान पुत्र शहनबाज निवासी अकौनी थाना सेमारिया जिला रीवा म0प्र0 (III). अशरफ खान उर्फ बाबू खान पुत्र मो0 ताबीज निवासी डाड अकौनी थाना सेमारिया जिला रीवा म0प्र0 वर्ष (IV).ताज मोहम्मद उर्फ लालू खान पुत्र चाँद खान निवासी मलावा बुजुर्ग थाना सराय इनायत जिला प्रयागराज हाल पता अकौनी थाना सेमारिया जिला रीवा म0प्र0 (V).राजभान उर्फ छोटू आदिवासी पुत्र मुन्ना आदिवासी निवासी अकौनी थाना सेमारिया जिला रीवा म0प्र0 बताया । डीसीएम को चेक किया गया तो काफी निर्दयता व बेरहमी पूर्ण तरीके से भैसो व पड़वा व पड़ियो को बांधकर ठूस – ठूस कर लादा गया था, जिनकी संख्या गिनती करने पर छोटी बडी मिलाकर 40 रास थी । बरामद जानवरो के सम्वन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो पांचे व्यक्ति दिखाने में कासिर रहे। पकडे गये व्यक्तियो का यह कृत्य धारा 11(1)क, पशु क्रूरता अधिनियम में दण्डनीय अपराध है। प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 172/25 धारा 11(1)(क) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं बरामद डीसीएम नं0 UP 71 AT 6880 के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो प्रस्तुत नही कर सके जिससे गाड़ी को मो0वाहन अधिनियम की धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now