Home / Breaking News / लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक फैसला लद्दाख में 5 नए जिले बनेंगे, अब कुल 7 जिलों का होगा गठन…

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक फैसला लद्दाख में 5 नए जिले बनेंगे, अब कुल 7 जिलों का होगा गठन…

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक सुधार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 5 नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या 2 से बढ़कर 7 हो जाएगी।
अब तक लद्दाख में सिर्फ लेह और कारगिल ही जिले थे, लेकिन नए प्रस्ताव के तहत 5 और इलाकों को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ये इलाके बनेंगे नए जिले
नुब्रा
शाम
चांगथांग
जांस्कर
द्रास
सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों को जिला बनाने से प्रशासन लोगों के और करीब पहुंचेगा, खासकर दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
इस फैसले से सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी। छोटे प्रशासनिक इकाइयों के बनने से अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।
इसके अलावा, नए जिलों के बनने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और पर्यटन व बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
एंकर आउट्रो:
कुल मिलाकर लद्दाख में ये प्रशासनिक बदलाव आने वाले समय में विकास की रफ्तार को तेज कर सकता है… अब नजर इस बात पर रहेगी कि ये फैसला जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से लागू होता है

Tagged:
[post-views]
Share
Now