मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के सामने एक नया फॉर्मूला रखा है, जो हालात को सामान्य करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में सबसे पहले तत्काल युद्धविराम की बात कही गई है। यानी दोनों पक्ष पहले अपने सैन्य कदमों को रोकें और हालात को स्थिर करें। इसके बाद ही आगे की बातचीत को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।
ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम रास्ता माना जाता है। हाल के तनाव के कारण यहां आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता देखने को मिली। हालांकि, इस प्रस्ताव की एक बड़ी शर्त भी है। ईरान चाहता है कि फिलहाल उसके परमाणु कार्यक्रम को बातचीत के शुरुआती दौर से अलग रखा जाए। यानी पहले भरोसा बहाल किया जाए और टकराव को रोका जाए, उसके बाद ही संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हो।
दूसरी ओर, अमेरिका की तरफ से इस प्रस्ताव पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही कोई संकेत सामने आ सकता है।
क्या खत्म होगी जंग? ईरान ने अमेरिका को दिया ‘डील कार्ड’, बदले में रखी ये बड़ी मांग…






