Home / National / पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का निधन….

पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का निधन….

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक हाडोती सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और सांगोद से पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार देर रात निधन हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भरत सिंह कुंदनपुर ने जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया।

वे सिद्धांतनिष्ठ, सरल और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उनका निधन सांगोद और राजस्थान की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।

बिरला ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

Tagged:
[post-views]
Share
Now