झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मां नेत्र वाउचर योजना के तहत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में जनता क्लिनिक बालचंद चिकित्सालय झालरापाटन में बुधवार को विशाल नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं शहरवासियों ने भाग लेकर नेत्र जांच सेवाओं का लाभ उठाया…
शिविर के दौरान योजना के अंतर्गत आने वाले 122 लाभार्थियों का पंजीकरण कर उनकी आंखों की विस्तृत जांच की गई।
नेत्र सहायक पंकज शर्मा , गोविंद राठौर द्वारा दृष्टि परीक्षण, आंखों की सामान्य बीमारियों की पहचान एवं परामर्श प्रदान किया गया। जांच के दौरान जिन लाभार्थियों में दृष्टिदोष पाया गया, उन्हें 32 निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा अन्य नेत्र रोगों से संबंधित उपचार एवं आवश्यक सलाह भी प्रदान की गई।
शिविर में बनवारी लुहार, विरेन्द्र शर्मा, ने अपनी सेवाएं देते हुए लाभार्थियों की जांच एवं पंजीकरण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।








