Home / News / डीके फाउंडेशन ने चार पदाधिकारियों को दी राज्य स्तरीय जिम्मेदारी, एडवोकेट संजीव कुमार बाबा बने चीफ ऑब्जर्वर

डीके फाउंडेशन ने चार पदाधिकारियों को दी राज्य स्तरीय जिम्मेदारी, एडवोकेट संजीव कुमार बाबा बने चीफ ऑब्जर्वर

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। सामाजिक संगठन डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस द्वारा संगठन विस्तार एवं सक्रिय कार्यों को देखते हुए चार पदाधिकारियों को राज्य स्तर पर पदोन्नति प्रदान की गई है। संगठन के निदेशक दानिश खान द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिला स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों को उनके समर्पण, निष्ठा एवं संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार बलिया निवासी एडवोकेट संजीव कुमार बाबा को चीफ ऑब्जर्वर, अयोध्या निवासी ऋषि कुमार को डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, प्रयागराज निवासी जावेद अहमद को माइनॉरिटी वेलफेयर सेक्रेटरी तथा गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह को वूमेन एम्पावरमेंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

संगठन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने अधीन जिला, मंडल एवं राज्य स्तर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से पूरा कराएं तथा नियुक्ति पत्र जारी करने में किसी प्रकार की देरी न करें।

डीके फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 4 एवं 8, ई-एमओए और निर्धारित नियमावली के अंतर्गत कार्य करेगा तथा सभी पदाधिकारियों को संगठन के नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

निदेशक दानिश खान ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now