झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
- बजट घोषणा 2026-27 के तहत खानपुर-बकानी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराने का किया आग्रह ।
झालावाड़ / खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के संकल्प के साथ विधायक सुरेश गुर्जर ने जिला कलक्टर के माध्यम से प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दीया कुमारी जी को अनुशंसा की और राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के बिंदु संख्या 295.00 के अंतर्गत क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की त्वरित स्वीकृति एवं निर्माण की मांग की है।
विधायक सुरेश गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र की जनता के सुगम आवागमन के लिए ‘मिसिंग लिंक’ और ‘नॉन पेचेबल’ सड़कों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (खण्ड खानपुर) के माध्यम से कुल 32 प्रमुख सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है, जिससे खानपुर-बकानी के आम जन को भारी राहत मिलेगी।
प्रस्तावित सड़कों का विस्तृत विवरण:
मिसिंग लिंक सड़कें: कुल 11
- खटकड से कोटडाकुन्ज, 2. खमावदा से ओदपुर, 3. लीमी से कड़ीखेड़ी, 4. खंडी से सुनारिया, 5. दहीखेडा बांगडसी रोड से जठेडी, 6. दुमडियाखेड़ी रोड से पनवाड (श्मशान), 7. सलावद से झितापुरा, 8. झुमकी रोड से बारां किशनपुरा, 9. लक्ष्मीपुरा से सूरी वाया राजपुरा, 10. जेके सीमेंट फेक्ट्री से पिपल्या, 11. भालता रोड से मोखमपुरा ।
नॉन पेचेबल सड़कें: कुल 21 - रामपुरा से सिंघोला, 2. रान्याखेड़ी से सिंघोला, 3. केथूनी भगवानपुरा सड़क से रामछेड़ा जी महाराज, 4. नालोदी से कानपुरा कल्ला जी महाराज, 5. चुनाभाटी से कुआभाव दयाभाव, 6. भालता रोड से मेलकी से गडारिया, 7. तारज से अम्बाला, 8. सारोला कलां से ईरली, 9. सम्पर्क सड़क से पुरा, 10. मरायता से पखराना, 11. गुरजनी रोड से हथाईखेडा, 12. पनवाड लक्ष्मीपुरा सड़क से अकोदिया, 13. ठुगनी से डडवाडा, 14. शंकरपुरा से पखराना, 15. रूपाहेड़ा से लोढागुढा, 16. गणेशपुरा चौन्सला सड़क से गुरायता (खानपुर बोर्डर), 17. मेघा हाईव सड़क से खंडी, 18. सम्पर्क सड़क जगदीशपुरा, 19. गोलाना से डुंडा वाया हालीहेड़ा, 20. पिपलिया नग्गा से सूरजपुरा, 21. रटलाई सड़क से दिन्याखेड़ी ।
विधायक गुर्जर ने इस संबंध में जिला प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियो को भी प्रतिलिपि भेजकर इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने का आग्रह किया है । इसके साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।






