Home / News / चित्रकूट -डीएम पुलकित गर्ग द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण

चित्रकूट -डीएम पुलकित गर्ग द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -आज दिनांक 04.05.2026 को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम चित्रकूट में होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया , जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम में बनने वाले तरण ताल स्थल का निरीक्षण किया व प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किया। कार्यदायी संस्था सी०एण्ड०डी०एस० जल निगम को भी सिंथेटिक ट्रैक बनाने व बास्केटबाल, लॉन टेनिस कोर्ट में सिंथेटिक लेयर, जिम हॉल और बैडमिन्टन हॉल के अन्दर भी रबर फलोरिंग, बाक्सिंग रिंग के बाहर फैनसिंग के कार्यों को भी अति शीघ्र कराने के लिए भी कार्यदायी संस्था को निर्देश प्रदान किए। स्पोर्टस स्टेडियम में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हेतु लाइटों को भी ठीक कराने के निर्देश प्रदान किए। स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, तरण ताल व अन्य कार्य होने के बाद से यहां पर आने वाले खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा जिससे वह आकांक्षी जनपद चित्रकूट का नाम राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढाने का अवसर मिलेगा।

[post-views]
Share
Now