Home / Updates / उत्तराखंड STF को मिली बड़ी कामयाबी! 12 करोड़ की MDMA बरामद, पहाड़ में बनी थी गुप्त लैब….

उत्तराखंड STF को मिली बड़ी कामयाबी! 12 करोड़ की MDMA बरामद, पहाड़ में बनी थी गुप्त लैब….

उत्तराखंड पुलिस ने एमडीएमए बनाने और बेचने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना कुनाल राम को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए और कच्चा माल बरामद हुआ है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। गिरोह के तार नेपाल और मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं। पुलिस ने अब तक सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड व मुंबई में एमडीएमए (मेथिलीन डाइ आक्सी मेथैम्फेटामाइन) तैयार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने वाले मुंबई के एक गिरोह का उत्तराखंड पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, चंपावत, पिथौरागढ़ व उधमसिंहनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना कुनाल राम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 7.41 ग्राम एमडीएमए व भारी मात्रा में रा मैटरियल (प्रिकर्सर कैमिकल) बरामद किया है।

बरामद एमडीएमए व रा मैटरियल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ आंकी जा रही है। गिरोह के तार नेपाल के साथ-साथ मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस अब तक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अभी फरार है, जिसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।

[post-views]
Share
Now