May 28, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को ट्वीट करना पड़ा महंगा ,अकाउंट सस्पेंडेड

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल इन दिनों सुर्खियों में है। कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट के चलते रंगोली चंदेल का ट्वीटर अकाउंट ससपेंड कर दिया गया। रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट में मुल्लाओ और सेक्युलर मीडिया को गोली मरने की बात कही। इससे लोग उनके विरोध में ट्वीट करने लगे और कई लोग उन पर हुए 2006 में एसिड अटैक को सही ठहरने लगे। रंगोली ने यह ट्वीट मुरादाबाद (यूपी) में हुई घटना के तुरंत बाद किया था। रंगोली ने गैर ज़िम्मेदराना तरीके से ट्वीट करते हुए कहा की पुलिस और डॉक्टर पर हुए हमले में मौत हुई है जबकि उन्हें चोट आयी थी। उस घटना में किसी पुलिस और डॉक्टर की मौत नहीं हुई थी। अब पुलिस ने रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वकील अली कासिफ खान ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


इससे पहले फराह खान ने भी रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि कई बार हम लोगों को उनके खिलाफ बोलना चाहिए जो कि हेट फैला रहे हैं। इस समय हमें दुनिया में सकारात्मक विचार फैलाने चाहिए।

Share
Now