इसरो ने दी बडी खबर चंद्रयान-3 का लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुएअलग । - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

इसरो ने दी बडी खबर चंद्रयान-3 का लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुएअलग ।

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर गुरुवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंद्रयान-3 के लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल योजना के मुताबिक, दो टुकड़ों में टूटकर अलग-अलग चांद की यात्रा कर रहे हैं।वही खबरो का माने तो यह 23 अगस्त को लैडिग करेगे।

इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया। इसमें लैंडर की तरफ से प्रॉपल्शन के लिए कहा गया- “साथ में यात्रा के लिए शुक्रिया मित्र।

आगे कहा गया, “लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। अब शुक्रवार शाम चार बजे इसे चांद की कक्षा में और नीचे उतारा जाएगा।”

आपको बता दें 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। 5 अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था।

Share
Now