Home / News / जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर सघन पैदल गश्त एवं संदिग्धों की चेकिंग की गई

जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर सघन पैदल गश्त एवं संदिग्धों की चेकिंग की गई

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन मे जनपद मे अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त की जा रही है।

🔍🚗 पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

📢👥 आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112 पर दें।

✅ सहारनपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। 🚨
रिपोर्ट नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now