Home / Updates / भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास। जापान को 5-1 से हराया, स्वर्ण पदक किया अपने नाम……

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास। जापान को 5-1 से हराया, स्वर्ण पदक किया अपने नाम……

2023 एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया।

वही इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।

वहीं, 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था।

आज के मैच में क्या हुआ—-

भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल दागे।

भारत की ओर से मनप्रीत सिंहृ अमित रोहिदास कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक में गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल तनाका सेरेन ने किया।

[post-views]
Share
Now